नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बाद अब प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसको लेकर अब विपक्षी दल के नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियका गांधी ने भी इनके बयान को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि, पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं।
पढ़ें :- ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में चार टीचर्स और चपरासी दो साल तक करते रहे बच्ची से रेप, सभी आरोपी गिरफ्तार
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।
भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है।
पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 16, 2025
पढ़ें :- तमिलनाडु और बंगाल से ISI व बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार, बड़ी आतंकवादी साजिश रचने का आरोप
उन्होंने आगे लिखा, पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?
डिप्टी सीएम ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि पूरा देश, देश की सेना और सैनिक पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। डिप्टी के इस बयान पर सियासी बवाल हो रहा है। विपक्ष ने देवड़ा पर सेना का अपमान लगाया है।