Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इस राशि वालों को शनिदेव बना सकते हैं राजा, 11 अक्टूबर से मार्गी अवस्था में होंगे शनि

इस राशि वालों को शनिदेव बना सकते हैं राजा, 11 अक्टूबर से मार्गी अवस्था में होंगे शनि

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। शनिदेव 12 दिनों बाद मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय शनिदेव वक्री अवस्था में हैं। ज्योतिष में शनिदेव (Shani Dev)  को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनिदेव (Shani Dev) के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव (Shani Dev) के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शनिदेव (Shani Dev) रंक को भी राजा बना सकते हैं। बता दें कि शनिदेव (Shani Dev) 11 अक्टूबर को वक्री से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और नई शुरुआत करेंगे। दुख- दर्द दूर होंगे। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए नए रास्ते खुलेंगे और नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवन में नई शुरुआत करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

कन्या राशि(Virgo)

नए अवसर मिलेंगे। नई शुरुआत करने से लाभ होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और  मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Advertisement