Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तृणमूल सरकार के पाप का घड़ा भर गया है, हो चुकी है अंत की शुरूआत : राजनाथ सिंह

तृणमूल सरकार के पाप का घड़ा भर गया है, हो चुकी है अंत की शुरूआत : राजनाथ सिंह

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुर्शिदाबाद। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal)  के मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अराजकता का माहौल है। राजनाथ ने कहा कि यहां गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अच्छे इंसान डरे हुए हैं।

पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका

पश्चिम बंगाल (West Bengal)  में महिला मुख्यमंत्री रहते हुए संदेशखाली जैसे घटना होती है। यहां ईडी और सीबीआई भी आते हैं तो गुंडे हमला करते हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। यहां की मुख्यमंत्री सिर्फ नाम की ममता हैं, उनके स्वभाव में ममता खत्म हो चुकी है।

पढ़ें :- ईरान में फंसे मेडिकल साइंसेज के छात्र दुबई के रास्ते पहुंचेंगे दिल्ली, 15 मार्च को चलेगा पहला दल

राजनाथ ने कहा कि ममता दीदी आप कहती हैं कि पश्चिम बंगाल में CAA लागू नहीं करेंगे, लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि आप बंगाल से जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। तृणमूल के अंत की शुरूआत हो चुकी है। इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बंगाल की 30 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने वाली है।

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  बंगाल के मुर्शिदाबाद में पहुंचे हुए थे। वह मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र (Murshidabad Lok Sabha constituency) में भाजपा उम्मीदवार गौरी शंकर घोष (BJP candidate Gauri Shankar Ghosh) के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के तहत पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों पर दुनिया भर के लोग शर्मिंदा हैं। गौरतलब है, तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर महिलाओं पर यौन अत्याचार करने और उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में आदिवासियों समेत ग्रामीणों की जमीन हड़पने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को जीताइए, फिर देखते हैं की किसमें दम होगा संदेशखाली जैसी घटनाओं को अंजाम देने की। राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां सुनिए वहीं घोटाला होता है। ममता दीदी आपके नाम में ही ममता है तो आपको जनता का दुख-दर्द क्यों नहीं दिखाई देता है।

Advertisement