नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति से अधिक किसी को नहीं होती है, लेकिन आलम यह हो गया है कि उनको भी जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। राष्ट्रपति को चॉकलेट और जैम में जहर मिलाकर दिया गया था। यह कार्य किसी अज्ञात शख्स का था, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
पढ़ें :- टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज
Ecuadoran President Daniel Noboa says an unknown assailant had attempted to poison him with chocolate and a jam laced with chemicals, gifted to him at a public eventhttps://t.co/bhTi0YWl1W pic.twitter.com/AyLQvo2UW1
— AFP News Agency (@AFP) October 24, 2025
इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने उन्हे सार्वजनिक कार्यक्रम के चॉकलेट और जैम दिया था, जिसमे उसने जहर मिला रखा था। राष्ट्रपति ने वह चॉकलेट और जैम नही खाया और अपने सुरक्षा गार्ड को दे दिया। बाद में जब उसकी जांच कराई गई तो पता चला कि तीन से अधिक जहरीले केमिकल मिलाए गए थे, जिसे खाने से किसी की भी मौत हो जाती। नोबोआ ने बताया कि यह कोई गलती नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या करने के लिए एक सोची समझी साजिश थी। उन्होंने बताया कि चॉकलेट और जैम की जांच में मिले जहरीले केमिकल को वह सबूत के तौर पर रखे हुए है। राष्ट्रपति नोबोआ ने तोहफे में मिले चॉकलेट और जैम को खा लिया होता तो उनकी जान सकती थी।
पढ़ें :- Kerala Assembly Elections 2026 : राहुल गांधी, बोले- केरलम से संदेश साफ़ है, लोग बदलाव के लिए हैं तैयार
पहले भी राष्ट्रपति पर हो चुकें है जानलेवा हमले
बता दे कि इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ सात अक्टूबर को एक ग्रामीण क्षेत्र क दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान उनके काफिले पर पथराव कर दिया गया। इस जानलेवा हमले में भी नोबोआ बाल-बाल बच गए। हमले में उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।