Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंजाब सरकार मुख्तार अंसारी पर खर्च के पैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह और तत्कालीन जेल मंत्री से वसूलेगी

पंजाब सरकार मुख्तार अंसारी पर खर्च के पैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह और तत्कालीन जेल मंत्री से वसूलेगी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Advocate for Mukhtar Ansari : पंजाब सरकार (Punjab Government) की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Government) ने माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को वकील देने के मामले में बड़ा फैसला लिया है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के वकीलों की फीस के 55 लाख रुपये पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह (Former CM Amarinder Singh) और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा (Former Jail Minister Sukhjinder Randhawa) से वसूले जाएंगे। भुगतान न करने की स्थित में उनकी पेंशन से पैसा काटा जाएगा।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) ने आज रविवार, 1 जुलाई को कहा कि अंसारी को पंजाब जेल में रखने पर हुए 55 लाख रुपये का भुगतान राज्य सरकार नहीं करेगी। यह पैसा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह (Former CM Amarinder Singh)  और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा (Former Jail Minister Sukhjinder Randhawa)  से वसूला जाएगा। मान ने आगे कहा कि यदि वे दोनों पैसे का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो उनकी पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं रद्द करके इसकी वसूली की जाएगी।

Advertisement