लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रयागराज महाकुंभ में गंगा जी में ड्रेजर मशीन लगाने का मक़सद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके ज़रिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।
पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, इतिहास गवाह रहा है कि नदियां अपने मार्ग को स्वयं बनाकर चलती हैं। ये प्राकृतिक बहाव नदियों की निरंतरता के लिए, अपने आप बनाया हुआ रास्ता होता है। इस भौगोलिक सत्य को स्वीकार करते हुए, नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है। प्रयागराज महाकुंभ में गंगा जी में ड्रेजर मशीन लगाने का मक़सद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके ज़रिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।
नदियां किस जगह आकर मिलेंगी, ये प्रकृति पर छोड़ देना चाहिए, उसके लिए मनमानी करना और ज़बरदस्ती करके बहाव को बदलना अनुचित भी है और अवांछनीय भी। ऐसा करने से गंगा जी के जल-जीव-जंतु की जैविकी और प्राकृतिक पारिस्थितिक संतुलन पर बुरा असर होगा।