Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Reliance Retail की बागडोर जल्द ईशा अंबानी के हाथ! जानें भावी चेयरमैन के बारे में

Reliance Retail की बागडोर जल्द ईशा अंबानी के हाथ! जानें भावी चेयरमैन के बारे में

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब अपनी जिम्मेदारियों को बच्चों के बीच बांटने में जुट गए हैं। रिलायंस जियो (Reliance Jio) की बागडोर बड़े बेटे आकाश अंबानी को सौंप दी है। इसके बाद अब बेटी ईशा को भी रिटेल कारोबार (Retail Business) का चेयरमैन नियुक्त करने जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। बता दें कि आज हम आपको रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की भावी चेयरमैन ईशा अंबानी (Isha Ambani)के बारे में कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं।

पढ़ें :- Adani Ports and Special Economic Zone :  इस देश में भी होगा अडानी का पोर्ट , चल रही बातचीत

जुड़वा हैं ईशा अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की तीन संतानें हैं, जिनमें आकाश व ईशा जुड़वा भाई-बहन हैं। जबकि अनंत अंबानी (Anant Ambani) सबसे छोटे हैं। ईशा पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब वह 16 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में दूसरे नंबर पर थीं।

जानें कहां से की है पढ़ाई?
30 साल की ईशा अंबानी (Isha Ambani)  ने येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। यहां मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की इकलौती बेटी ईशा ने साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की पढ़ाई की। ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने अमेरिका में मैकिन्से एंड कंपनी में भी काम किया था।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की मार्केटिंग से जुड़े काम देखती हैं ईशा अंबानी

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

वर्तमान में ईशा अंबानी (Isha Ambani), रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की मार्केटिंग से जुड़े काम देखती हैं। साल 2016 में उन्हें फैशन पोर्टल Ajio को लॉन्च करने का श्रेय जाता है। पिता मुकेश अंबानी ने एक बार बताया था कि टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के लॉन्च के पीछे प्रेरणा ईशा अंबानी थीं। उन्होंने भाई आकाश अंबानी को ब्रांडिंग और उपभोक्ता संबंधी फैसलों में मदद की।

ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी आनंद पीरामल से हुई है। आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल हैं, जो पीरामल समूह के मुखिया हैं। आनंद पीरामल-ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी साल दिसंबर 2018 में हुई थी।

Advertisement