Alpha Date Locked: यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा (Spy thriller film Alpha) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर कई तरह की बातें हो रही थी। कहा जा रहा था कि यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है, इसलिए अपकमिंग फिल्म अल्फा को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, सोमवार को मूवी से जुड़ी ताजा जानकारी शेयर कर मेकर्स ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में धमाका करने रिलीज हो रही है।
पढ़ें :- रानी मुखर्जी ने इंडियन सिनेमा के तीन दशक पूरे, फिल्म मर्दानी-3 में कर रही है पुलिस ऑफिसर का रोल, जाने कब रिलीज होगी
कब रिलीज होगी स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी, जैसा कि पहले से तय था। फिल्म निर्माताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा करके इसके ओटीटी रिलीज की अफवाहों को खारिज कर दिया है। यशराज फिल्म्स की अल्फा में शरवरी वााघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म में बॉबी खूंखार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं और आलिया उनसे भिड़ती नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पहले इसे 17 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी।
इससे पहले, आलिया और शरवरी की ये जासूसी थ्रिलर फिल्म क्रिसमस 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आधिकारिक अपडेट शेयर किया और अल्फा का एक नया पोस्टर भी जारी किया। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा-#ALPHA 10.07.2026 सिनेमाघरों में मिलते हैं।” बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि आलिया और शरवरी की फिल्म के निर्माता इसे नेटफ्लिक्स पर सीधे रिलीज करने की योजना बना रहे थे। वैरायटी इंडिया को एक सूत्र ने बताया था कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अल्फा की डिजिटल रिलीज के लिए 215 करोड़ का ऑफर दिया था। हालांकि, निर्माताओं ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के बारे में
यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर से हुई थी। इसकी जबरदस्त सफलता के बाद टाइगर जिंदा है, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर, ऋतिक और जूनियर एनटीआर की वॉर 2, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्में बनीं। अब, प्रोडक्शन हाउस अपनी पहली महिला प्रधान स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा लेकर आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं।