Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शारदा माता मंदिर पहुंचने वाला रोपवे आज से हो जाएगा बंद, जानें कब से होगा शुरू?

शारदा माता मंदिर पहुंचने वाला रोपवे आज से हो जाएगा बंद, जानें कब से होगा शुरू?

By संतोष सिंह 
Updated Date

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) त्यौहार में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में मैहर के त्रिकूट पर्वत (Trikut Parvat) पर विराजी मां शारदा देवी (Maa Sharda Devi) का मंदिर प्रशासन भी तैयारियों में लग गया है। हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्तगण माता रानी की दर्शन करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी यहां तैयारियों में लग गया है। साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटा है। शारदा मंदिर (Sharda Mata Temple) तक पहुंचाने वाले रोपवे को 17 मार्च से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद रोपवे की शुरुआत 26 मार्च से होगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 17 March: इन राशि के लोगों को नौकरी या व्यवसाय में मिलेगी नई जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार रोपवे सर्विस को अचानक बंद करने का कारण मेंटेनेंस बताया जा रहा है। दरअसल, 17 मार्च से 26 मार्च तक रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। मां शारदा के दरबार में पूरे साल भीड़ रहती है। अपनी मनोकामनाओं को लेकर भक्त यहां आते हैं। वहीं, चैत्र नवरात्रि के दौरान भक्तों की संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। नौ दिनों भक्त देश के अलग-अलग हिस्सों से मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम तैयारियों में जुट गई है।

दरअसल, आगामी दिनों में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है। मेले से पहले रोपवे का मेंटेनेंस किया जाना है। इसका ख्याल रखा जा रहा है कि मेले के दौरान कोई खामी नहीं आए। मेंटेनेंस के दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सिक्योरिटी चेक भी होगा। रोपवे ऑपरेट करने वाली दामोदर रोपवे कंपनी के प्रबंधन ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन को दी है। जिसके बाद से एडवाइजरी जारी कर सभी भक्तों को 9 दिनों तक रोपवे बंद रहने की जानकारी दी गई है।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
Advertisement