नई दिल्ली। अभिनेता रामचरण की मच-अवेटेड फिल्म पेड्डी (Actor Ram Charan’s much-awaited film Peddi) के मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना राय राय रा रा रिलीज़ कर दिया है। यह एक और हाई-एनर्जी एंथम है, जिसमें रामचरण अपने आसान डांस मूव्स, स्टाइल और ज़बरदस्त स्वैग दिखा रहे हैं। इस गाने को म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। जिनकी वाइब्रेंट कंपोज़िशन ने गाने को एक ज़बरदस्त और अपबीट नंबर बना दिया है।
पढ़ें :- कपूर खानदान की लाडली के स्वैग पर दिल हारे फैंस, बिकिनी टॉप संग पहनी अनबटन जींस में दिया पोज
बता दे कि इससे गाने से पहले फिल्म का चिकिरी चिकिरी गाना ने रिलीज़ हो चुका है। इस गाने रिलीज होते ही काफी धूम मचा दी थी। इस ट्रैक को पहले ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जो फिल्म के म्यूज़िक को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट को दिखाता है। दूसरा गाना भी इंटरनेट पर धूम मचाने और चार्ट-टॉपिंग हिट बनने के लिए तैयार है। बुची बाबू सना की लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म पेड्डी में राम चरण लीड रोल में हैं, उनके साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू (Shiva Rajkumar, Janhvi Kapoor, Divyenndu Sharma and Jagapathi Babu) भी हैं। वेंकट सतीश किलारू ने अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज़ के तहत और लीडिंग प्रोडक्शन हाउस मैथरी मूवी मेकर्स के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होने वाली है। जब से इसकी घोषणा हुई है, इस प्रोजेक्ट ने दुनिया भर में ज़बरदस्त चर्चा और उत्साह पैदा किया है।