लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत न केवल सुरक्षित है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रहा है। वहीं, विपक्ष का तथाकथित ‘इंडिया’ गठबंधन केवल दिखावा बनकर रह गया है।
पढ़ें :- अरिजीत सिंह–BTS मेंबर कर रहे है कोलैब: BTS मेंबर जुंगकुक ने की सीक्रेट मीटिंग की फोटो साझा
केशव मौर्य ने कहा, ‘सौ में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है, और बंटवारे वाले 40 में भी हमारा (भाजपा) का मज़बूत हिस्सा है!’ विपक्ष का तथाकथित ‘इंडिया’ गठबंधन केवल दिखावा बनकर रह गया है। न कोई सशक्त नेतृत्व है, न स्पष्ट दिशा, और न ही आम जनता का समर्थन। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एनडीए लगातार 60% से अधिक मतदाताओं का भरोसा अर्जित कर रहा है।
‘सौ में 60 हमारा है, 40 में बँटवारा है, और बँटवारे वाले 40 में भी हमारा(भाजपा)का मज़बूत हिस्सा है!’
विपक्ष का तथाकथित ‘इंडिया’ गठबंधन केवल दिखावा बनकर रह गया है। न कोई सशक्त नेतृत्व है, न स्पष्ट दिशा, और न ही आम जनता का समर्थन। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 8, 2024
पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को किया मजबूत, बिना अवकाश लिए 24 साल तक किया काम
शेष 40% मतों में भी विभाजित विपक्ष के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत है। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को 50% से अधिक मतदाताओं का समर्थन, हमारी दृढ़ता और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। “एक हैं तो सेफ हैं।” मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत न केवल सुरक्षित है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रहा है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य अब निकट है, और विकसित भारत का सपना साकार होता दिख रहा है।