नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi) ने कहा कि पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर
पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
ओडिशा सरकार से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो इसमें हर संभव मदद…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 29, 2025
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
रविवार को एक्स पोस्ट पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि ओडिशा सरकार (Odisha Government) से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो इसमें हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी एक गंभीर चेतावनी है। ऐसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की गंभीरता से तैयारी और समीक्षा होनी चाहिए। जीवन की रक्षा सर्वोपरि है और इस जिम्मेदारी में कोई चूक स्वीकार्य नहीं है।