नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है। इसके बादा दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव बढ़ चुका है। अफगानिस्तान की तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तान पर हवाई हमला करने की बात कही है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (Taliban government spokesman Zabiullah Mujahid) ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान पर हमला कर निर्दोष नगारिकों की हत्या की है। अभी अफगानिस्तान पाकिस्तान द्धारा किए गए हवाई हमलों का आकलन कर रहा है। जल्द ही पाकिस्तान को इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
पढ़ें :- Karachi Blast : पाकिस्तान के कराची में जोरदार धमाका, कम से कम 16 लोगों की मौत, 14 घायल
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने पक्तिका और नंगरहार प्रांतों में हवाई हमला किया है। इस बमबारी में बच्चों और महिलाओं सहित 19 निर्दोष लोगों की जान गई है। उन्होने कहा कि मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य है। हवाई हमलों में हुए नुकसान की जांच की जा रही है। जांच की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद तालिबान सरकार अपनी आगे की कार्रवाई करेगा। पाकिस्तान द्धारा किए गए हवाई हमलों के बाद तालिबान सराकर ने कंधार और काबुल आपात बैठकें बुलाई हैं। बैठक के अफगानिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी तालिबान सरकारन ने तत्काल प्रतिक्रिया की काई भी घोषणा नहीं है। सकरार का कहना है कि सही समय आने पर पाकिस्तान की मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
अफगानिस्तान पर हमला करने बाद पाकिस्तान सरकार ने हवाई हमलों को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई बताया है। वहीं पाकिस्तान की सेना के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehreek-e-Taliban Pakistan) सहित आतंकी ठिकानों हमला किया गया है। सटीक हमले करता हुए पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका, नंगरहार और खोस्त प्रांतों के ड्यूरंड लाइन के पास किए है। वहीं अफगानिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट की माने तो हमले बरमल जिले के मदरसे सहित कई स्थानों पर किया गया है। पाकिस्तान की वायु सेना ने F-16 और JF-17 लड़ाकू विमान से हमला किया है। वहीं पाकिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमलों के पीछे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (terrorist organization Islamic State Khorasan Province) और उसके सहयोगी शामिल का हाथ था। यह सभी आतंकी संगठन अफगान क्षेत्र से संचालित हो रहे हैं।