लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद आकाश आनंद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बाबा साहेब के चेहरे के साथ अखिलेश यादव के चेहरे को मिलाकर दिखाए जाने पर उन्हें घेरा है। बसपा नेता ने इसे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान बताया है। साथ ही कहा, अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा से दलित विरोधी ही रही हैं।
पढ़ें :- NCERT Book Row : NCERT की किताब मामले में सुनवाई के दौरान माफी मांगने पर CJI बोले- सिर्फ इतना काफी नहीं, न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने की हुई कोशिश
आकाश आनंद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हमारे परमपूज्य भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर के साथ जो छेड़छाड़ सपा के लोगों ने की है वह अक्षम्य अपराध है। और समाजवादी पार्टी की तरफ से इसपर माफी ना मांगना ये साबित करता है कि ये एक सोची समझी साजिश है जिसके सूत्रधार सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं।
हमारे परमपूज्य भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर के साथ जो छेड़छाड़ सपा के लोगों ने की है वह अक्षम्य अपराध है। और समाजवादी पार्टी की तरफ से इसपर माफी ना मांगना ये साबित करता है कि ये एक सोची समझी साजिश है जिसके सूत्रधार सपा के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव हैं।
श्री…
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) April 30, 2025
पढ़ें :- सोनौली में अनियंत्रित नगर पंचायत वाहन का कहर,धर्मेंद्र जायसवाल का पैर टूटा
उन्होंने आगे लिखा, अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा से दलित विरोधी ही रही हैं और समय-समय पर इनकी दलित विरोधी हरकतें सामने आ ही जाती हैं। इसलिए इनसे सावधान रहना है।
वहीं, इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, ना कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी व बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूज़न पैदा हो रहा है, जो देशहित में ठीक नहीं।
साथ ही, इस प्रकरण में भारतीय संविधान के निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का भी अपमान कतई ना किया जाए। ख़ासकर सपा व कांग्रेस को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना बीएसपी इनके विरुद्ध सड़कों पर भी उतर सकती है।