नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी अदाकारी से पहले ही सबको हैरान कर चुके हैं। अब वह एक नई फिल्म ‘महाकाली’ (Film ‘Mahakali’) में अपने अभिनय और अपने लुक से फैंस को हैरान करने वाले हैं। इसका पहला लुक जारी हो गया है। सोमवार को जारी हुए इस फिल्म के टीजर को देखकर यकीनन आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
पढ़ें :- रील वाले को देख के भड़का रियल ‘जमील जमाली’: पहले खुद से प्रेरित बता रहे थे किरदार
‘हनु-मान’ की कामयाबी के बाद प्रशांत वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ का पहला लुक जारी किया है। इसमें अक्षय अक्षय खन्ना बहुत ही अलग लुक में नजर आए हैं। फिल्म में वह शुक्राचार्य का किरदार निभाते नजर आएंगे। जानिए इस फर्स्ट लुक में क्या है खास?
टीजर में क्या खास?
लगभग तीन मिनट के इस टीजर की शुरुआत मां काली के मंदिर से होती है। मंदिर में एक महिला अपना बच्चा छोड़कर भाग जाती है।
पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर' का 46वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 7वें हफ्ते में नई मूवी को पछाड़ा
दूसरी तरफ दिखाया जाता है कि शुक्राचार्य फिर जीवित हो रहे हैं। उनके किरदार के वॉइस ओवर में अक्षय खन्ना कहते हैं- ‘समुद्र मंथन के समय देवाें एवं असुरों के समान श्रमदान करने के पश्चात, विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया। ये धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंघासन का अधिकार हमसे छीन लिया गया, ये धर्म है या अधर्म? समस्त असुर जाती को पाताल लोक में ढकेलकर 14 लोक के द्वार बंद कर दिए गए, ये धर्म है या अधर्म? केवल 14 दिनों में असुरों का विजय घोष हमारे कानों में गूंज उठेगा।’
अंत में मिली मां काली की झलक
इसके बाद शुक्राचार्य रक्तबीज को आदेश देते हैं कि मानव जाति का सर्वनाश कर दो। टीजर के अंत में मां काली उसी बच्चे को गोद में लिटाए नजर आती हैं जिसे एक महिला मंदिर में छोड़ गई थी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
प्रशांत वर्मा के ‘हनु-मान’ यूनिवर्स की अगली किश्त ‘महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय असुरों के गुरू शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय के अलावा फिल्म में श्रिया रेड्डी, भूमि शेट्टी और रोहित सराफ समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरू ने किया है।