1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘धुरंधर’ का 46वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 7वें हफ्ते में नई मूवी को पछाड़ा

फिल्म ‘धुरंधर’ का 46वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 7वें हफ्ते में नई मूवी को पछाड़ा

'चिंगारी लगा कर तुझे ये लगा तूने आग पर काबू पा लिया, ये गलतफहमी मत पाल, यहां बारूद का ढेर बैठा है तुझ जैसों को राख करने के लिए'। आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म 'धुरंधर' (Film 'Dhurandhar')  का ये डायलॉग ऐसा लग रहा है, जैसे हाल ही में रिलीज हुई उन फिल्मों के लिए है, जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ये सोचकर रिलीज हुई कि धुरंधर के धमाल को फुस्स कर देंगी, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ‘चिंगारी लगा कर तुझे ये लगा तूने आग पर काबू पा लिया, ये गलतफहमी मत पाल, यहां बारूद का ढेर बैठा है तुझ जैसों को राख करने के लिए’। आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Film ‘Dhurandhar’)  का ये डायलॉग ऐसा लग रहा है, जैसे हाल ही में रिलीज हुई उन फिल्मों के लिए है, जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ये सोचकर रिलीज हुई कि धुरंधर के धमाल को फुस्स कर देंगी, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की स्टारर फिल्म धुरंधर (Film ‘Dhurandhar’)  बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाल बिखेर रही है और ये जलवा 46वें दिन भी जारी रहा।

पढ़ें :- रणवीर सिंह चेहरा छुपाकर हंसल मेहता के ऑफिस पहुंचे, अब आएगी 'प्रलय'?

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह स्पाई एक्शन थ्रिलर अपने सातवें हफ्ते में भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने सातवें सोमवार यानी 46वें दिन पर नया लो दर्ज किया और सिर्फ 1.40 करोड़ कमाए, लेकिन फिर भी यह हफ्ते का सबसे ज्यादा कलेक्शन वाला हिंदी फिल्म बन गई है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें हफ्ते की शुरुआत 1.75 करोड़ से की, फिर अच्छी ग्रोथ दिखाई और लगभग दोगुना करके 3 करोड़ और 3.75 करोड़ कमाए। सोमवार के कलेक्शन के साथ वीक 7 का टोटल अनुमानित 9.9 करोड़ पहुंच गया है।

इससे धुरंधर ने स्त्री 2 (9.35 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और हिंदी सिनेमा में सातवें हफ्ते का सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। अगर फिल्म के हफ्तावार कलेक्शन पर नजर डालें तो धुरंधर की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते यह आंकड़ा बढ़कर 253.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 172 करोड़, चौथे हफ्ते में 106.5 करोड़, पांचवें हफ्ते में 51.25 करोड़ और छठे हफ्ते में 26.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लगातार चार हफ्तों तक 100 करोड़ क्लब में बने रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

कम कलेक्शन के बावजूद धुरंधर ने नई रिलीज फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। बॉक्स ऑफिस (Box Office)  पर इसने हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस समेत अवतार: फायर एंड ऐश, तू मेरी मैं तेरा, इक्कीस और द राजा साब जैसी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर धुरंधर ने भारत में नेट कलेक्शन 826.41 करोड़ पार कर लिया है, जो इसे हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बनाता है। इंडियन ग्रॉस अनुमानित 989.9 करोड़ है और वर्ल्डवाइड टोटल 1283.5 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म अब 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब है और यश की केजीएफ चैप्टर-2 को पीछे छोड़ने की दावेदार बनी हुई है।

पढ़ें :- वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग के बारे में कह दी बड़ी बात
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...