लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आज लखनऊ में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा’ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा, मजहबी उन्माद के चलते मातृभूमि के हुए दुःखद विभाजन की इस अमानवीय त्रासदी में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। पूरा देश विभाजन की त्रासदी के काले अध्यायों को आज स्मरण कर रहा है। इस क्रूर-वीभत्स असहनीय यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ आयोजितक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश इतिहास के काले अध्यायों को स्मरण कर रहा है। इतिहास केवल अध्ययन का विषय नहीं होता है, बल्कि वह गलतियों के परिमार्जन और गौरवशाली क्षणों से प्रेरणा ग्रहण करने का संकल्प होता है। आखिर क्या कारण था कि हजारों हजार वर्षों से सनातन राष्ट्र रहा भारत गुलाम हुआ। विदेशी आक्रांताओं ने यहां की परंपरा-संस्कृति को रौंदा और देश को गुलाम बनाया गया। क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को स्वतंत्र कराने की दिशा में विदेशी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी थी। जब उसकी पूर्णता का समय आया तो इस सनातन राष्ट्र को विभाजन की त्रासदी का सामना करना पड़ा।
विभाजन की त्रासदी के लिए तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है… pic.twitter.com/4TLbMzo7h6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 14, 2024
पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, जो किसी युग में नहीं हुआ, वह कांग्रेस की सत्ता के प्रति अभिलिप्सा ने विभाजन की त्रासदी के रूप में प्रस्तुत किया और स्वतंत्र भारत को ऐसा नासूर दे दिया, जिसका दंश आज भी भारत आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद के रूप में झेल रहा है। यदि तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व ने दृढ़ता का परिचय दिया होता तो दुनिया की कोई ताकत इस अप्राकृतिक विभाजन को मूर्त रूप नहीं दे पाती। येन-केन प्रकारेण सत्ता प्राप्त करने के लिए कांग्रेस ने देश को दांव पर लगा दिया गया। 1947 और इसके बाद से यह लगातार हो रहा है। जब भी इनके हाथ में सत्ता में आई, इन लोगों ने देश की कीमत पर राजनीति की। इसकी कीमत जनता को लंबे समय तक चुकानी पड़ी है। विभाजन की दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हम सबको उन्हीं गलतियों की परिमार्जन की तरफ ध्यान आकृष्ट करती है।