1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Health tips: सावधान! 40 डिग्री वाली गर्मी में वर्कआउट करने से पहले जरूर जान लें ये पांच साइंटिफिक बातें

Health tips: सावधान! 40 डिग्री वाली गर्मी में वर्कआउट करने से पहले जरूर जान लें ये पांच साइंटिफिक बातें

आमतौर पर चिलचिलाती धूप और अत्यधिक गर्मी के मौसम में हर फिटनेस लवर यह जानना चाहता है कि क्या ऐसे मौसम में अपना वर्कआउट जारी रखना चाहिए? मौसम की इस बड़ी चुनौती का हल निकालने के लिए एथलीट्स को ध्यान में रखते हुए एक्सरसाइज साइंटिस्ट्स के एक समूह ने एक शोध प्रकाशित किया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। आमतौर पर चिलचिलाती धूप और अत्यधिक गर्मी के मौसम में हर फिटनेस लवर यह जानना चाहता है कि क्या ऐसे मौसम में अपना वर्कआउट जारी रखना चाहिए? मौसम की इस बड़ी चुनौती का हल निकालने के लिए एथलीट्स को ध्यान में रखते हुए एक्सरसाइज साइंटिस्ट्स के एक समूह ने एक शोध प्रकाशित किया है। इस रिसर्च से निकले टिप्स प्रोफेशनल एथलीट्स के साथ—साथ हम सभी के रोजमर्रा के फिटनेस रूटीन के लिए भी बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं कि भीषण गर्मी में सुरक्षित और असरदार वर्कआउट के लिए विज्ञान का क्या कहना है?

पढ़ें :- युवाओं में तेजी से बढ़ रहा 'ब्रेन फॉग' और भूलने की बीमारी; रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली वजह

तापमान का रखें पूरा ध्यान

यदि आप खुले मैदान या पार्क में कसरत करने के शौकीन हैं, तो घर से निकलने से पहले तापमान जरूर जांच लें। यदि बाहर का तापमान 29° सेल्सियस के पार जा चुका है, तो आपको इनडोर एक्सरसाइज करना चाहिए।

वर्कआउट से पहले का खानपान हो एकदम हल्का

गर्मियों में कसरत शुरू करने से पहले बिल्कूल हल्का खाना खाएं ताकि पचने में आसानी हो। साथ ही अपने भोजन में 30 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और थोड़े प्रोटीन को भी जगह दें। इसके लिए आप केले, खजूर, बादाम, दही के साथ ओट्स या ताजे फलों की स्मूदी ले सकते हैं। साथ ही, नारियल पानी का सेवन भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
साथ ही यदि कसरत के दौरान आपको अपना शुगर लेवल कम होता हुआ महसूस हो, तो तुरंत कोई एनर्जी कैंडी का सेवन करें। और वर्कआउट खत्म करने के बाद एक से दो खजूर का सेवन जरूर करें।

पढ़ें :- डायबिटीज पर नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, सिर्फ मोटापा नहीं, कमजोर मांसपेशियां भी हैं बड़ी वजह

हाइड्रेशन का सही तरीका अपनाएं

वर्कआउट शुरू करने से दो घंटे पहले खुद को हाइड्रेट करे ताकि एक्सरसाइज के दौरान शरीर में पानी की कमी ना हो। इसके लिए अपने शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के हिसाब से पांच से दस मिलीलीटर पानी जरूर पिएं। उदाहरण के तौर पर यदि आपका वजन 60 किलो है, तो आपको कम से कम आधा लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, एक्सरसाइज के दौरान भी हर 20 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।

पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी हैं जरूरी

यदि आप हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको पानी के साथ—साथ मौसमी फलों के जूस और इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक्स भी लेना चाहिए। ज​बकि हाई बीपी और किडनी की समस्या वाले मरीजों को इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बढ़ाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

गुनगुने पानी से नहाएं

पढ़ें :- मौसम विभाग ने दी उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान और गुजरात में मानसून सुस्त

यह बात भले ही आपको चौंका दे, लेकिन गर्मी के दिनों में एक्सरसाइज खत्म करने के बाद 10 मिनट तक हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए। इस प्रक्रिया से आपका शरीर गर्मी सहने की क्षमता को बढ़ा लेता है और इस मौसम के अनुकूल बन जाता है।

एक्सरसाइज का समय घटाएं

आपको गर्मी के दिनों में थोड़ा कम समय तक कसरत करना चाहिए। यदि आप आमतौर पर हर दिन 30 मिनट दौड़ लगाते हैं, तो अब केवल 20 मिनट ही दौड़ें। अक्सर, गर्मियों में शरीर के बहुत ज्यादा गर्म हो जाने का अहसास नहीं हो पाता, जिसके चलते ओवर-एक्सरसाइज का बड़ा खतरा बना रहता है। जिससे सेहत का भी जोखिम बढ़ जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...