लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य लगातार पीड़ितों की समस्यों को सुनकर उसका समाधान करवा रही हैं। लखनऊ से लेकर आजमगढ़ तक वो अस्पतालों और अन्य जगहों का औचक निरीक्षण कर लोगों की समस्याअें को सुन रही हैं। उन्होंने आजमगढ़ में आयोजित महिला उत्पीड़न संबंधित मामलों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को उसके शीघ्र समाधान के लिए निर्देश दिया।
पढ़ें :- छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, गाजियाबाद में ऑफिस गार्ड ने सीने में मारी गोली
सेवा का संकल्प
जनपद आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न संबंधित मामलों को विस्तार पूर्वक सुना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया।
उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान,… pic.twitter.com/dlsmht2A0u
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) July 8, 2025
पढ़ें :- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट के CSC में किया औचक निरीक्षण, खामियों पर प्रभारी को लगाई फटकार
डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सेवा का संकल्प…जनपद आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न संबंधित मामलों को विस्तार पूर्वक सुना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।