Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अल फलाह यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर ने आरोपों को किया खारिज , कहा ‘इन डॉक्टरों से कोई संबंध नहीं’…

अल फलाह यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर ने आरोपों को किया खारिज , कहा ‘इन डॉक्टरों से कोई संबंध नहीं’…

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

फरीदाबाद: दिल्ली ब्लास्ट मामले में नाम सामने आने के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपने संस्थान पर लगे सभी आरोपों को सख्ती से खारिज किया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने कहा कि विश्वविद्यालय का उन दो डॉक्टरों से कोई लेना-देना नहीं है, जिन्हें जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि अल-फलाह समूह वर्ष 1997 से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का संचालन कर रहा है, जो 2014 में एक विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित हुआ था और यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) और 12(बी) के तहत मान्यता प्राप्त है।

पढ़ें :- 'राष्ट्रीय हित को दांव पर लगाकर सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही...' भारत-US ट्रेड डील पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

जानबूझकर झूठी खबरें फैलाई जा रही

विश्वविद्यालय 2019 से एमबीबीएस कोर्स चला रहा है और देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में इसके पूर्व छात्र कार्यरत हैं। वाइस चांसलर ने कहा कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जानबूझकर विश्वविद्यालय की छवि करने के लिए झूठी खबर फैला रहे हैं । जिनका संस्थान कड़ा खंडन करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या रसायन नहीं रखा गया है।

इस पूरे घटनाक्रम से दुखी है प्रशासन
इसके साथ ही कुलपति ने कहा कि हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से बेहद दुखी हैं और प्रभावित लोगों के साथ संवेदना प्रकट करते हैं। लेकिन हमारा संस्थान हमेशा से कानून, नैतिकता और सुरक्षा मानकों का पालन करता आया है। उन्होंने अपील की कि कोई भी संगठन या व्यक्ति बिना पुष्टि के विश्वविद्यालय से संबंधित भ्रामक बयान न दें और केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी जानकारी पर भरोसा करें।

 

पढ़ें :- IND vs PAK Match Row : आईसीसी आज शाम PCB और BCB के साथ करेगा अहम बैठक, भारत-पाक मैच का हल निकलने की उम्मीद

 

Advertisement