नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान अपने आर्थिक नजरिए को पूरे देश के सामने रखा था। इसके अलावा, राहुल जी ने संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक न्याय की बात भी दोहराई थी।
पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात
उन्होंने कहा, उनका संदेश है कि भारत के आर्थिक विकास के लिए निजी निवेशकों की जरूरत है। निजी निवेशकों की सहायता से ही देश तरक्की कर सकता है। लेकिन आज जिस तरह से हमारी अर्थव्यवस्था में एकाधिकार है। भय और धमकी देने का वातावरण है, वह देशहित में नहीं है।
राहुल गांधी जी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान अपने आर्थिक नजरिए को पूरे देश के सामने रखा था।
इसके अलावा, राहुल जी ने संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक न्याय की बात भी दोहराई थी।
उनका संदेश है कि भारत के आर्थिक विकास के लिए निजी निवेशकों की जरूरत… pic.twitter.com/JyreS2sOvC
पढ़ें :- TMC Candidates List: तृणमूल कांग्रेस ने 291 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
— Congress (@INCIndia) November 7, 2024
राहुल गांधी जी ने देश के लिए एक एजेंडा पेश किया है कि आर्थिक विकास किस ढंग से होना चाहिए। उनका मानना है कि आर्थिक विकास सभी भारतवासियों के लिए हो, सभी को समान अवसर मिले। इसे सिर्फ चंद पूंजीपतियों तक सीमित नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी जी बार-बार कह रहे हैं कि हमें निजी निवेश, औद्योगिकीकरण और शहरीकरण चाहिए, लेकिन ऐसे पूंजीपतियों से हमें बचना है, जो अपने राजनीतिक संबंधों से फायदा उठाते हैं।