Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पूरी दुनिया ने ली राहत की सांस: स्वेज नहर में छह दिन से फंसा मालवाहक जहाज निकाला गया

पूरी दुनिया ने ली राहत की सांस: स्वेज नहर में छह दिन से फंसा मालवाहक जहाज निकाला गया

By शिव मौर्या 
Updated Date

मिस्र। मिस्र की स्वेज नहर में पिछले छह दिन से फंसा मालवाहक जहाज आखिरकार आज चल पड़ा। ये जहाज एशिया से यूरोप के बीच माल ढुलाई का काम करता था। जहाज के नहर में फंसने से दोनों तरफ करीब 150 से ज्यादा मालवाहक जहाज फंस गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय से माल की सप्लाई न होने से करीब 50 हजार मिनियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

पढ़ें :- US Court summons Indian Govt: खालिस्तानी पन्नू केस में US कोर्ट ने भारत सरकार और एनएसए डोभाल को भेजा नोटिस; विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

हर घंटे 400 मिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इन्च केप शिपिंग सर्विसेज ने बताया कि विशालकाय कंटेनर जहाज को आंशिक रूप से निकाल लिया गया है। इससे अब ट्रैफिक फिर से खुल गया है। इस मालवाहक जहाज का नाम ‘द एवर ग्रीन’ है। पनामा का ये जहाज एशिया से यूरोप के बीच माल ढुलाई का काम करता है। इसकी लंबाई 1300 फीट की है।

पिछले मंगलवार यानी 23 मार्च को स्वेज नहर में ये जहाज फंस गया था, जिससे दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। इस जहाज पर तेल लदा है। इस जहाज के क्रू में करीब 25 भारतीय भी हैं। इस ट्रैफिक जाम में करीब 150 जहाज फंसे हुए थे, जिनमें 13 मिलियन बैरल कच्चे तेल से लदे लगभग 10 क्रूड टैंकर भी शामिल थे। इसके चलते कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की डिलिवरी में देरी हो रही थी और कार्गो के फंसने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था।

 

पढ़ें :- Israeli Airstrikes : पेजर ब्लास्ट के बाद लेबनान में मचा कोहराम , इजरायल ने 6 शहरों पर किया एयर स्ट्राइक
Advertisement