नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए कोई अश्लीलता का सहारा लेता है तो कोई अपने टैलेंट का। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी अजीबो गरीब कारनामे की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ऐसे लोगों की तदाद सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी देखने को मिलती है। हाल में एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जो अपनी ऊटपटांग हरकत की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस हो गई है।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
बाथरूम में घुसकर रील बना रही थी लड़की
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बाथरूम में घुसकर बॉलीवुड के गाने पर एक्टिंग करते हुए ऐसा रील बनाती है। जिसे देख लोगों ने अपना सिर पीट लिया। दरअसल, लड़की अपने बाथरूम के सामने एक कैमरा रखती है और अंदर घुस जाती है। बाथरूम के अंदर जाकर वह टॉयलेट सीट के पास खड़ी हो जाती है और पूरी ताकत के साथ ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ गाने पर एक्टिंग करने लगती हैं। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह इसी गाने पर एक्टिंग करते हुए अपना दम तोड़ देगी। इतनी अजीबो-गरीब जगह पर लड़की का इस तरह से गाने पर डांस करते हुए एक्टिंग करना लोगों को हैरत में डाल रहा है।
वीडियो देख लोगों ने खूब उड़ाया मजाक
वायरल हो रहे इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने लड़की का खूब मजाक उड़ाया तो कई अन्य लोगों ने कहा कि कोई और जगह नहीं मिली थी तुम्हें वीडियो बनाने के लिए। वीडियो को इंस्टाग्राम पर खुशी नाम की यूजर ने अपने अकाउंट (@khushivideos1m) से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। खुशी के अकाउंट पर आप इस तरह के अजीबोगरीब कई और पोस्ट भी देख सकते हैं। जहां वे अलग-अलग गानों पर एक्टिंग करते हुए अपने वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।