Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: नदी में छलांग लगा रही थी महिला, हाथ से छूटी रस्सी फिर हुआ कुछ ऐसा कि…. VIDEO

Viral video: नदी में छलांग लगा रही थी महिला, हाथ से छूटी रस्सी फिर हुआ कुछ ऐसा कि…. VIDEO

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो का तांता लगा रहता है। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद भी आपको कुछ ऐसा ही अहसास होगा। क्योंकि, नदी में छलांग लगाने के दौरान एक महिला के साथ जो हुआ उसे देखकर हंसी भी आएगी और थोड़ी हैरानी भी होगी।

पढ़ें :- Cat Dance Video: बिल्ली ने साड़ी पहनाने किया जबरदस्त डांस, AI-जनरेटेड वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो सुर्खियों में रहने के लिए अक्सर अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। कई बार लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, तो कई बार उनकी किरकिरी भी होती है। इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आपको कुछ ऐसा ही लगे। क्योंकि, एक महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी किनारे मस्ती कर रही थी।

पढ़ें :- Viral Video: ढाबे पर नौकरी करता दिखा बंदर, प्लेटे साफ करते देख बोले लोग- अब और कितने अच्छे दिन चाहिए...

उसी दौरान एक महिला रस्सी के सहारे नदी में छलांग लगाने की कोशिश करती है। बीच में ही उसका हाथ छूट जाता है और वह धड़ाम से नीचे गिरती है। वहीं, नदी पर बने पुल से सीधे टकराती है. यकीनन इस दौरान महिला को जबरदस्त चोट लगी होगी।

Advertisement