Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘उनका सपना मुस्लिम-मुक्त भारत है…’ भाजपा के AI वीडियो पर भड़के ओवैसी

‘उनका सपना मुस्लिम-मुक्त भारत है…’ भाजपा के AI वीडियो पर भड़के ओवैसी

By Abhimanyu 
Updated Date

Assam BJP AI generated video Controversy: असम भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक एआई-जनरेटेड वीडियो को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। इस वीडियो पर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका (भाजपा) सपना मुस्लिम-मुक्त भारत है।

पढ़ें :- जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात: अखिलेश यादव

हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘असम भाजपा ने एक घिनौना कृत्रिम बुद्धि (AI) वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिखाया गया है कि अगर भाजपा न होती तो असम मुस्लिम-बहुल होता। वे सिर्फ़ वोटों के लिए डर नहीं फैला रहे, यह घिनौनी हिंदुत्व विचारधारा का असली रूप है। भारत में मुसलमानों का अस्तित्व ही उनके लिए एक समस्या है, उनका सपना मुस्लिम-मुक्त भारत है। इस लगातार शिकायत के अलावा, उनके पास भारत के लिए कोई विज़न नहीं है।’

पढ़ें :- ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर: अखिलेश यादव का तंज, कहा-इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा

बता दें कि असम भाजपा ने 15 सितंबर को एक्स पर एक एआई-जनरेटेड वीडियो शेयर किया था। जिसके साथ लिखा गया- “हम पैजान के इस सपने को सच नहीं होने दे सकते!!” एआई द्वारा निर्मित इस क्लिप में एक काल्पनिक मुस्लिम-बहुल असम का चित्रण किया गया है और मुसलमानों को ज़मीन हड़पने वाले अवैध अप्रवासी के रूप में दर्शाया गया है। इसमें भाजपा शासन के बिना भविष्य की कल्पना की गई है, जिसमें कथित गोमांस को वैध बनाने और पाकिस्तानी प्रभाव के दृश्य दिखाए गए हैं।

पढ़ें :- UP Elections 2027: सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच दूसरे दौरे की बैठक जारी, एक-एक सीट पर हो रही है चर्चा
Advertisement