लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गैस और डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैलाई जा रही अफवाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इसको लेकर जिलों के डीएम और पुलिस अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि, तेल और गैस को लेकर अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि, गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें :- Video-जल जीवन मिशन के चलते नरक बन चुके गांवों की भयावह हकीकत को बीजेपी MLA ब्रजभूषण राजपूत किया बेपर्दा, बोले- मंत्री ने मांगी थी 30 दिन की मोहलत
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि, जिला स्तर पर सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए और पेट्रोल और डीजल के पंपों पर निगरानी बढ़ाई जाए। जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों और दुकानों का निरीक्षण करने को कहा गया है। साथ ही गैस का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा है। उन्होंने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करें। किसी भी क्षेत्र से कमी की शिकायत मिलने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (जोन), पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित शासन स्तर के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें न लगें और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रहे।
दरअसल, ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के बीच कई जगहों पर डीजल-पेट्रोल और गैस की किल्लत देखने को मिली है। इसको लेकर सरकार की तरफ से कहा गया कि, कहीं भी डीजल-पेट्रोल और गैस की दिक्कत नहीं होगी। इसको लेकर सरकार की तरफ से कार्ययोजना भी तैयारी की जा रही है।
पढ़ें :- शंकराचार्य पर लगे 26 प्रतिबंधों से सोशल मीडिया यूजर्स योगी पर आग बबूला, बोले- सरकार यही नियम पूरे यूपी में लागू कर दें तो भाजपा का सूपड़ा होगा साफ