Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रेप के मामलों में 50 दिनों के भीतर ट्रायल और दोषसिद्धि हो और सबसे कठोर दंड दें, खोखले वादों से कुछ नहीं होगा: अभिषेक बनर्जी

रेप के मामलों में 50 दिनों के भीतर ट्रायल और दोषसिद्धि हो और सबसे कठोर दंड दें, खोखले वादों से कुछ नहीं होगा: अभिषेक बनर्जी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical college) व हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्याकांड मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी (Trinamool Congress MP and party general secretary Abhishek Banerjee) ने गुरुवार को चुप्पी तोड़ी है। अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने रेप के मामलों के लेकर सख्त कानून लाने की मांग की है। उन्होंने बलात्कारियों और हत्यारों पर त्वरित गति से मुकदमा चलाने का आह्वान किया।

पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया एक्स पर लिखी पोस्ट में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही रेप की घटनाओं का जिक्र किया। कहा कि देश में हर दिन 90 बलात्कार की रिपोर्ट सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि निर्णायक कार्रवाई करने की तत्काल आवश्यकता है इसके लिए मजबूत कानून जरूरी हैं।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

अभिषेक बनर्जी बोले- हर दिन 90 बलात्कार की घटनाएं, हर घंटे 4 और हर 15 मिनट में 1 रेप की घटना , निर्णायक कार्रवाई करने की तत्काल आवश्यकता 

अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने लिखा, ‘पिछले 10 दिनों से, जब पूरा देश #RGKarMedicalcollege की घटना के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहा है और न्याय की मांग कर रहा है, जब लोग इस भयानक अपराध के खिलाफ़ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, ठीक उसी समय भारत के विभिन्न हिस्सों में 900 रेप की घटनाएं हुई हैं। दुख की बात है कि स्थायी समाधान पर अभी भी काफी हद तक चर्चा नहीं हुई है। अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने आंकड़ों का हवाला देते हुए आगे लिखा कि हर दिन 90 बलात्कार की घटनाएं, हर घंटे 4 और हर 15 मिनट में 1 रेप की घटना सामने आ रही है। निर्णायक कार्रवाई करने की तत्काल आवश्यकता है। हमें ऐसे मजबूत कानूनों की जरूरत है जिसमें 50 दिनों के भीतर ट्रायल और दोषसिद्धि हो जानी चाहिए और उसके बाद सबसे कठोर दंड दें। खोखले वादों से कुछ नहीं होगा।

राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्र पर एक कड़ा रेप विरोधी कानून बनाने के लिए तत्काल दबाव डालना चाहिए

उन्होंने राज्य सरकारों को सलाह देते हुए कहा कि ‘राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्र पर एक कड़ा रेप विरोधी कानून बनाने के लिए तत्काल दबाव डालना चाहिए। ऐसा कानून बने जो त्वरित और सख्त न्याय सुनिश्चित करता हो। इससे कम कुछ भी होता है तो वह केवल प्रतीकात्मक और दुखद रूप से अप्रभावी होगा। वेक अप इंडिया!’

सभागार में मिला था डॉक्टर का शव

पढ़ें :- दुनिया खत्म हो जाएगी, स्वर्ग का लालच दिया: केन्या के ईसाई धर्मगुरू ने 190 बच्चों को भूखा मारा: 400 शव मिलें

आपको बता दें कि महिला डॉक्टर का शव नौ अगस्त की सुबह अस्पताल के सभागार मिला था। अस्पताल परिसर में अक्सर आने-जाने वाले एक व्यक्ति को इस मामले में 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद से पूरे देश में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं और सैकड़ों चिकित्सक विभिन्न संगठनों के बैनर तले हड़ताल पर हैं और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीं इस घटना को लेकर ममता सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

Advertisement