Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पुतिन को मारने की हो रही थी साजिश? 1000 से अधिक कर्मचारियों पर गिरी गाज

पुतिन को मारने की हो रही थी साजिश? 1000 से अधिक कर्मचारियों पर गिरी गाज

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रूस व यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच बीते 28 दिनों से जंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) को डर था कि उन्हें जहर दिया जा सकता था। इसलिए उन्होंने फरवरी में अपने सभी निजी कर्मचारियों को बदल दिया था। खबरों के मुताबिक जिन लोगों को बर्खास्त किया गया उनमें रसोइया, धोबी, अंगरक्षक आदि शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साफ नहीं है कि यूक्रेन में सैन्य अभियान को मंजूरी देने से पहले या बाद में कर्मचारियों को बदला गया था।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

पुतिन को राष्ट्रपति पद से हटाने की योजना?

डेली मेल ने यूक्रेनी खुफिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को जहर दिए जाने का एकदम से निराधार नहीं है, क्योंकि मॉस्को के एलिट अधिकारी पुतिन को ‘जहर’ देने और इसे एक दुर्घटना के रूप में बताने की साजिश रच रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस में प्रभावशाली लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर पुतिन को राष्ट्रपति पद से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दिया है। यहां तक कि एक उत्तराधिकारी को भी लाइन में खड़ा कर दिया है।

 

यूक्रेनी खुफिया रिपोर्ट्स का दावा

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय

यूक्रेनी खुफिया रिपोर्ट्स (Ukrainian intelligence reports) के मुताबिक फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (Federal Security Service) के 70 साल के डायरेक्टर अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव (Director Alexander Bortnikov) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)  को खत्म करने की योजना बनाने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (Federal Security Service) पुतिन का प्रमुख समर्थक है और एजेंसियों को युद्ध शुरू होने से पहले चीजों के बारे में पता था। ऐसा माना जाता है कि बोर्तनिकोव का हाल दिनों में पुतिन के साथ संबंध खराब होता गया है।

प्रतिबंधों के कारण पुतिन को हटाए जाने का प्लान?

रिपोर्ट्स बताती हैं कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंध रूस की इकॉनमी का बुरा हाल कर रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)  को ‘जहर’ दिए जाने की योजना के पीछे यह मुख्य कारक बताया जा रहा है। इस तरह की बातें यूक्रेन युद्ध को प्रभावित करने वाली अफवाहें हो सकती हैं। लेकिन नेतृत्व के बारे में अनिश्चितता के बीज और व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)   का निजी जीवन हमेशा रहस्य में डूबा रहा है। युद्ध के मद्देनजर कई विश्लेषकों ने व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)   की समझदारी पर सवाल उठाया है और कई का दावा है कि पूर्व केजीबी एजेंट (Former KGB Agent) गंभीर बीमारियों से पीड़ित है।

Advertisement