लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों इसका एलान किया था। शनिवार को शासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश में 7 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से 7 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था। बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। बीते दिनों श्रावस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर बड़ा एलान किया था। उन्होंने कहा था कि, सात अक्टूबर यानी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी।