नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर पहुंचे हैं। अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के बंद कमरे में बोले गए कथित बयान का जिक्र कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी भूल गए कि वो खुद ही जमानत पर हैं और वो दूसरों को जेल भेजने की बात कह रहे हैं।
पढ़ें :- Video-षड्यंत्र पर किसी को रोने की आवश्यकता नहीं है,रोना तब जब आपका गुरु गड़बड़ निकल जाए : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दरअसल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के बंद कमरे के कथित बयान का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा’—यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा। वे केवल इतना कहने के लिए असम आए, लेकिन हमारे नेता जी यह conveniently भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में ज़मानत पर हैं। My best wishes to you . Enjoy the hospitality of Assam for the rest of the day.’
लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा’ — यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा। वे केवल इतना कहने के लिए असम आए, लेकिन हमारे नेता जी यह conveniently भूल गए कि वे स्वयं देशभर…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 16, 2025
पढ़ें :- सत्ता के हंटर से संतों की आवाज़ दबाने की कोशिश बंद करें बीजेपी, कांग्रेस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, शंकराचार्य मामले में निष्पक्ष-पारदर्शी जांच की मांग
बता दें कि, राहुल गांधी असम दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कांग्रेस की राज्य स्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति के साथ एक बंद बैठक की। इसमें उन्होंने कई रणनीति बनाई। वहीं, इस बंद बैठक का जिक्र करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी के एक कथित बयान का जिक्र किया है, जिसमें कहा कि, लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री सरमा ने इस बयान को राहुल की दुर्भावना और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना बताया। उन्होंने इसे राजनीतिक मंच का दुरुपयोग कहा।