नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद में विपक्षी दलों के सांसदों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हरी है। इसको लेकर अब भाजपा नेता और भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दलों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी और कांग्रेस को इस अपमान के लिए तुरंत हिंदू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए।
पढ़ें :- पूर्व आईएएफ अधिकारी बोला-‘राहुल गांधी कसाब से भी खतरनाक’, शेयर की विवादित तस्वीर,कांग्रेस सेवादल ने दर्ज कराई शिकायत
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जूते पहनकर कौन भगवान श्रीराम को चढ़ावा चढ़ाता है? हिंदू तो अपने घर के मंदिर में भी जूते-चप्पल उतारकर ही भगवान के दर्शन करते हैं। लेकिन एक ईसाई माँ और पारसी पिता से जन्मे राहुल गांधी से हिंदू आस्थाओं के आदर की अपेक्षा भी कैसे की जा सकती है? और भगवा पहन कर बैठा यह व्यक्ति कांग्रेस का नेता और राहुल गांधी का स्वघोषित चमचा है।
जूते पहनकर कौन भगवान श्रीराम को चढ़ावा चढ़ाता है? हिंदू तो अपने घर के मंदिर में भी जूते-चप्पल उतारकर ही भगवान के दर्शन करते हैं। लेकिन एक ईसाई माँ और पारसी पिता से जन्मे राहुल गांधी से हिंदू आस्थाओं के आदर की अपेक्षा भी कैसे की जा सकती है?
और भगवा पहन कर बैठा यह व्यक्ति कांग्रेस… https://t.co/ICfJ3acKX3 pic.twitter.com/zhI4W7qUKk
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 31, 2026
पढ़ें :- राहुल गांधी GenZ से बोले-महिला सुरक्षा की मांग कर रहे युवा सड़कों पर उतरें, बहरी सरकार तभी सुनती है, जब उस पर पड़ता है दबाव
उन्होंने आगे लिखा, एक ओर हाथों में प्रभु श्रीराम की तस्वीर थामकर आस्था का प्रदर्शन, और दूसरी ओर उसी तस्वीर को ज़मीन से स्पर्श कराना, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। प्रभु श्रीराम केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं। इसलिए उनके चित्र को इस प्रकार ज़मीन से स्पर्श कराना पूरे हिंदू समाज का अपमान है। राहुल गांधी और कांग्रेस को इस अपमान के लिए तुरंत हिंदू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए।
बता दें कि, विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने दान पेटियां रखीं। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भगवा कपड़े पहनकर इन पेटियों के साथ बैठे दिखे। प्रदर्शन के दौरान नाटक के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई। राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने यहां रखी दान पेटियों में पैसे डाले। इस दौरान पप्पू यादव उन पैसों को अपनी जेब में रख लिए और इसे राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों के प्रतीक के तौर पर दिखाया।