Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Virals Video: खरगोश को जिंदा निगल गया यह पक्षी, Video देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

Virals Video: खरगोश को जिंदा निगल गया यह पक्षी, Video देख लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगली

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Virals Video: जंगल की दुनिया हमारी दुनिया से बिलकुल  अलग है  यहां हर एक जीव को डर लगा रहता  कि कहीं कोई  बड़े और मजबूत जीव उनपर हमला न कर दें।  यहां हर पल जीवन और मृत्यु का खेल चलता रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि एक पक्षी, जो आमतौर पर मछलियां और कीड़े खाता है, एक जिंदा खरगोश को निगल सकता है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको हैरानी में डाल देगा। इस वीडियो में एक समुद्री पक्षी सीगल (Seagull) जिंदा खरगोश को निगलता हुआ नजर आ रहा है ये वीडियो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए।

पढ़ें :- इंटरनेट पर पोर्न सर्च करते हुए युवक के उड़े होश, जब एडल्ट कंटेंट साइट पर गर्लफ्रेंड के साथ खुद का वीडियो देखा तो हो गया शॉक्ड

खरगोश को निगल गया सीगल 

यह चौंकाने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर @detailedexplanation नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक सीगल खरगोश के बिल के पास खड़ा है। पक्षी पहले खरगोश को बिल से बाहर निकालता है और फिर अपनी चोंच से उसके सिर को दबोचकर उसे जिंदा ही निगल जाता है। आमतौर पर सीगल को मछलियां, कीड़े, छोटे केकड़े, घोंघे, और कभी-कभी छोटे पक्षियों या उनके अंडों का शिकार करते देखा जाता है। लेकिन एक जिंदा खरगोश को इस तरह निगलना वाकई अविश्वसनीय है।

क्या ऐसा संभव है?

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए जानकारी दी कि सीगल अवसरवादी शिकारी होते हैं। ये पक्षी अपने पर्यावरण के हिसाब से किसी भी तरह का भोजन खा सकते हैं। उनकी यह अनुकूलन क्षमता ही उन्हें तटीय क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक में जीवित रहने में मदद करती है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सीगल की यह क्षमता कितनी असाधारण है कि वह इतने बड़े शिकार को भी निगल सकता है। कई नेटिजन्स ने अनुमान लगाया कि शायद पक्षी बहुत भूखा रहा होगा, जिसके कारण उसने इतने बड़े शिकार को चुना।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

पढ़ें :- Viral Video : मां को खोने के बाद पायलट बेटे ने शेयर किया वीडियो, जिसने सबको रुला दिया, लिखा ‘मेरी रक्षक, मेरी एंजल’

वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग अपनी हैरानी कमेंट्स के जरिए जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ओ भाईसाब! पूरा का पूरा खरगोश निगल लिया।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “मैं यह सोचकर हैरान हूं कि अब ये उसे पचाएगा कैसे?” एक तीसरे यूजर ने इसे “डरावना दृश्य” करार दिया। ये प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि यह वीडियो न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि लोगों के लिए प्रकृति की क्रूरता और आश्चर्यों को समझने का एक जरिया भी बन गया है।

 

Advertisement