Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इस शहर मे है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर, जानिए क्या है खास

इस शहर मे है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर, जानिए क्या है खास

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: आज तक आप कई धार्मिक स्थलों पर गए होंगे जो आपके लिए काफी खास और रोमांचक रहे होंगे, लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे मंदिर के बारे में जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदु मंदिर है, जिसे देखने के लिए हर साल लाखों सैलानी आते हैं।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

हम बात कर रहे है दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की जो देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ। अक्षरधाम मंदिर दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर 100 एकड़ में फैला है, साथ ही गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ विश्व के सबसे बड़े विशाल हिंदू मंदिर परिसर का उद्घाटन 6 नवंबर, 2005 को किया गया था।

आपको बता दें, इस मंदिर को बनाने में 11,000 शिल्पी और कार्यकर्ता पूरे 5 साल तक लगे थे। इस मंदिर की शिल्पकारी बहुत ही बेहतरीन तरीके से की गई है, जो आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

अगर आप रात में मंदिर को देखने जाएंगे तो आपको बहुत ही शानदार नजरा देखने को मिलेगा। एक बात हम आपको जरूर बताना चाहेंगे कि सोमवार को अक्षरधाम मंदिर आम लोगों के दर्शन के लिए बंद रहता हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति
Advertisement