Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. इंसानों के खून से इस कंपनी ने बनाएं जूते, नाम रखा गया है शैतानी जूते

इंसानों के खून से इस कंपनी ने बनाएं जूते, नाम रखा गया है शैतानी जूते

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अगर आपको कोई ऐसे जूते पहनने के लिए दे जिसे बनाने में इंसानों के खून का इस्तेमाल किया गया हो तो आप क्या करेंगे। पहले तो भयभीत हो जायेंगे और सोचना शुरु करेंगे की आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तो हम आपको बताने जा रहे है ऐसे ही जूते के बारे में जिसका नाम भी शैतानी जूते रखा गया है। ब्रूकलिन की कंपनी द्वारा निर्मित यह जूता आते ही विवादों में घिर गया है।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

जूते बनाने वाली मशहूर कंपनी नाइकी ने भी इसे बनाने वाली कंपनी MSCHF पर मुकदमा ठोक दिया है। कंपनी का कहना है कि उसकी अनुमति और जानकारी के बिना जूते पर उसका लोगो इस्तेमाल किया गया। MSCHF कंपनी ने इस जूते को 29 मार्च पर बाजार में उतारा था. कंपनी ने यह जूता मशहूर रैपर लिल नास के साथ मिलकर बनाया है। AFP की खबर के अनुसार 21 साल का यह रैपर हाल ही में डेविल लैप डांस वीडियो के बाद चर्चित हुआ था।

न्यूयॉर्क की ब्रूकलिन की कंपनी के साथ मिलकर तैयार ‘शैतान शूज’ की 666 जोड़ियां बनाई गई हैं। इसकी कीमत 1018 डॉलर यानी करीब 75 हजार रुपये रखी गई है। सोशल मीडिया पर इस जूते को लेकर काफी चर्चा है। लोगों का मानना है कि इसके जरिए ईश्वर का अपमान किया गया है।

जूते पर पेंटाग्राम यानी पंचकोण का निशान है। यह निशान शैतान का प्रतीक माना जाता है। MSCHF और विवादों का यह कोई पहला मौका नहीं है। पहले भी वह विवादों में रह चुका है। 2019 में कंपनी ने ‘जीजस शूज’ लॉन्च किए थे। तब कंपनी ने दावा किया था कि इसके सोल में जॉर्डन नदी से लाया गया ‘पवित्र जल’ उपयोग हुआ है।

 

पढ़ें :- Eastern Congo displacement camps bombing : पूर्वी कांगो में विस्थापन शिविरों में हुए बम हमले , बच्चों समेत 12 लोगों की मौत
Advertisement