Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Mango Launji or Galka recipe at home: घर में ऐसे बनाएं आम की लौंजी या गलका बनाने का तरीका, पूरी या पराठे के साथ करें सर्व

Mango Launji or Galka recipe at home: घर में ऐसे बनाएं आम की लौंजी या गलका बनाने का तरीका, पूरी या पराठे के साथ करें सर्व

Mango Launji or Galka recipe at home: पुराने समय में शादी दावतों में खाना पत्तल या पत्ते से बनी प्लेटों में परोसा जाता है। इसी के साथ ही खाने में आम का गलका या खट्ठी मीठी आम की लौंजी भी परोसी जाती है। बदलते समय के साथ साथ अब शादी दावतों में बुफे सिस्टम के साथ साथ गलका या आम की लौंजी भी खत्म हो गई।

पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए

लेकिन अभी कई घरों में इसे आम के सीजन में बनाया जाता है और पूड़ी पराठे के साथ इसका लुफ्त उठाया जाता है। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो बहुत ही कम समय में बनकर तैयार होगी वो भी बिना झंझट के। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

आम लौंजी या गलका बनाने के लिए सामग्री

कच्चे आम – 2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

चीनी या गुड़ – ½ कप

पढ़ें :- लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को सुनाई 3 साल कैद की सजा

सौंफ – 1 छोटा चम्मच

कलौंजी (निजेला सीड्स) – ½ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

हल्दी – ¼ छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

पढ़ें :- सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सच‍िन, व‍िराट और रोह‍ित जो ना कर सके...

तेल – 1 बड़ा चम्मच

आम लौंजी या गलका बनाने का तरीका

1. तेल गर्म करें, उसमें सौंफ और कलौंजी डालें।

2. फिर कटे आम डालकर हल्का भूनें।

3. हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें।

4. थोड़ा पानी डालें और आम को नरम होने दें।

पढ़ें :- वैभव ने लगाई वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी : सूर्यवंशी के सबसे तेज वनडे शतक फिर दोहरे शतक के आगे UAE पस्त, 7 विकेट से रौंदकर भारत सेमीफाइनल में

5. गुड़ या चीनी मिलाकर पकाएं जब तक गाढ़ा न हो जाए।

6. ठंडा करके सर्व करें।

Advertisement