Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर है सीधा हमला…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर है सीधा हमला…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ट्रेड डील को लेकर देश में इन दिनों सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार ट्रेड डील पर सवाल खड़े कर रहे हैं। संसद में भी उन्होंने इस मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा था। अब उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर सीधा हमला है।

पढ़ें :- विकसित भारत की यात्रा में यह बहुत जरूरी है कि भारत गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर आगे बढ़े: पीएम मोदी

ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने कुछ लोगों से बातचीत की वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा, नरेंद्र “surrender” मोदी ने भारत के किसानों के साथ विश्वासघात किया है-और किसान यह बात समझ चुके हैं। यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर सीधा हमला है।

संसद में आज किसान यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात में उनकी चिंता साफ़ दिखी। महंगाई, बढ़ती लागत और MSP की अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों को अब भारी सब्सिडी और मशीनी ताक़त से लैस विदेशी फसलों के सामने बिना तैयारी खड़ा किया जा रहा है।

यह बराबरी की लड़ाई नहीं, एकतरफ़ा दबाव है। सरकार के खोखले आश्वासन अब नहीं चलेंगे। किसानों के भविष्य का सौदा उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता। कुछ भी हो जाए, मैं और कांग्रेस पार्टी भारत के अन्नदाताओं के हक़, सुरक्षा और सम्मान के लिए उनके साथ खड़े हैं।

 

पढ़ें :- हरदीप सिंह पुरी और Epstein का क्या रिश्ता है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा सवाल
Advertisement