Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यह सरकार, प्रशासन की लापरवाही है, जो इंतजाम करना चाहिए था वह नहीं किया…हाथरस घटना पर बोले अखिलेश यादव

यह सरकार, प्रशासन की लापरवाही है, जो इंतजाम करना चाहिए था वह नहीं किया…हाथरस घटना पर बोले अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की जान चली है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। वहीं, इस घटना के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई। विपक्षी दलों के नेताओं ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वहीं, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाया है और सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, यह जो हादसा हुआ है बहुत दर्दनाक है। यह पूरी सरकार, प्रशासन की लापरवाही है, सरकार को जो इंतजाम करना चाहिए था वह नहीं किया। इस लापरवाही की वजह से जो जानें गई हैं उसकी जिम्मेदार सरकार है, बहुत से लोगों की जान बच सकती थी।

इसके साथ ही कहा कि, अगर अनुमति 50 हज़ार लोगों की थी तो प्रशासन क्या सो रहा था? क्यों जाने दिया लोगों को, बैरिकेडिंग कहा थी? रोकने के इंतजाम कहां थे? सरकार की वजह से जाने गई है, सरकार की वजह से ऑक्सीजन नहीं मिला, एंबुलेंस नहीं आई।

बता दें कि, हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 121 लोगों की जान चली गयी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। आज घायलों से मिलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। पीड़ितों से उन्होंने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
Advertisement