Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कपूर खानदान में इस शख्स का हुआ निधन, रिद्धिमा कपूर ने दी जानकारी

कपूर खानदान में इस शख्स का हुआ निधन, रिद्धिमा कपूर ने दी जानकारी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: साल 2021 एक्टर रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फैमिली के लिए बुरा काल साबित हो रहा है। पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को खोने के बाद इसी साल उनका चाचा राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) के निधन से उन्हें बड़ा झटका लगा। वहीं उनके निधन के दर्द को परिवार भुला नहीं पाया कि उनकी फैमिली में एक और मौत से उन्हें बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव! भाजपा इन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के ससुर श्रवण साहनी (Shravan Sawhney) का सोमवार को निधन हो गया। ससुर के निधन से रिद्धिमा काफी टूट चुकी हैं और उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर श्रवण साहनी की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- हम आपको याद करेंगे। रिद्धिमा के अलावा उनके पति भरत साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता के अंतिम संस्कार का विवरण शेयर करते हुए लिखा “पिताजी हमेशा आपको याद करेंगे!”

Advertisement