Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरियन कल्चर गेम से प्रभावित तीन सगी बहनों ने कि आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा आई एम रियली सॉरी पापा

कोरियन कल्चर गेम से प्रभावित तीन सगी बहनों ने कि आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा आई एम रियली सॉरी पापा

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तीन सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली है। तीनों बहनों ने नौवीं मंजिल से कुद कर सुसाइड किया है। तीनों बहने कोरियन कल्चर गेम से प्रभावित थी। जानकारी के मुताबिक यह गेम पहले से बच्चों के लिए सही नहीं है। इसके बाद भी बच्चे लगातार इस गेम को खेल रहे है। इस गेम को लेकर माता पिता को अपने बच्चोंं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी का है। तीनों बहनों ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। अत्महत्या करने वाली तीनों बच्चियां नाबालिग है।

पढ़ें :- यूपी में फिर चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने इन जिलों में किया जारी घने कोहरे का अलर्ट

तीनों नाबालिग बहनों ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होने कहा कि जिंदगी की सच्ची कहानी (Trure Life Story) इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो। क्योंकि ये सब सच है। उन्होने अपने लेटर में लिखा कि सॉरी पापा… आई एम रियली सॉरी। बेटियों ने सुसाइड नोट में रोती हुई इमोजी भी बनाई है। यह सुसाइड नोट गहरे मानसिक दबाव की ओर इशारा कर रहा है। वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कोरोना के बाद से तीनों बहनों ने पढ़ाई छोड़ दी थी। कोरोना काल से ही तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगी थी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेतन नाम का एक व्यक्ति तीन साल पहले अपने परिवार के साथ यहां भारत सिटी सोसायटी में आकर रहने लगा था। तभी से परिवार इसी सोसायटी की नौवीं मंजिल पर रहता था। इससे पहले चेतन अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था।

Advertisement