Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Tibet Earthquake Visuals: तिब्बत में 6.8 तीव्रता के तेज भूकंप ने मचायी भीषण तबाही, रोंगटे खड़े करनी वाली तस्वीरें आयी सामने

Tibet Earthquake Visuals: तिब्बत में 6.8 तीव्रता के तेज भूकंप ने मचायी भीषण तबाही, रोंगटे खड़े करनी वाली तस्वीरें आयी सामने

By Abhimanyu 
Updated Date

Tibet Earthquake Visuals: तिब्बत में मंगलवार को आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। तेज भूकंप में जहां दर्जनों लोगों की मौत हो गयी हैं तो कई इमारतें धराशायी हो गईं। इस भूकंप में 60 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, तबाही की जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उनको देखकर लगता है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे तिब्बत के डिंगरी काउंटी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया। यह जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, अब तक 53न लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, वहीं करीब 62 लोग घायल हैं।

चीन सिन्हुआ न्यूज़ ने भूकंप के बाद एक वीडियो एक्स पर शेयर की है। उसने लिखा, “क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, मंगलवार सुबह 9:05 बजे (बीजिंग समय) शिज़ांग स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े शहर के डिंगरी काउंटी में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में 32 लोगों की मौत हो गई है और 38 घायल हो गए हैं।”

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 6.35 बजे भारतीय समयानुसार आया और इसका केंद्र तिब्बत क्षेत्र में था, जो नेपाल के लोबुचे से लगभग 93 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित भूकंप ने बिहार और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी झटके महसूस किए।

पढ़ें :- मोदी जी, दिल्ली वापस आकर अपनी गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी का लाभ जनता को बताएं और LPG Crisis खत्म कीजिए : अलका लांबा

तिब्बत-नेपाल सीमा पर आए इस भूकंप का असर भारत में भी देखा गया। बिहार, असम, बंगाल और सिक्किम में भी धरती हिली है। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मोतिहारी, बेगूसराय, मुंगेर, शिवहर और सारण में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया
Advertisement