Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Tiger Shroff Firing : टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, इस ट्रेन में थे सवार

Tiger Shroff Firing : टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, इस ट्रेन में थे सवार

By santosh singh 
Updated Date

Tiger Shroff Attack : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Bollywood actor Tiger Shroff) से जुड़े फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 अक्टूबर को तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन (Kota Railway Station) से गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे। पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन (Kota Railway Station) पर उन्हें पकड़ लिया।

पढ़ें :- कनाडा से निर्वासित हुआ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दो हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है।  तीनों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi gang) से जुड़े होने की बात कही जा रही है। तीनों पर फायरिंग की घटना में शामिल होने का आरोप है। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police)  की AGTF ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई और मुंबई पुलिस (Mumbai Police)  के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की। तीन में से दो हमलावरों की पहचान फूल सिंह और रेहान के रूप में हुई है।

कौन हैं टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी?

गोली चलाने वालों में शामिल रेहान और एक अन्य नाबालिग हरियाणा के सोनीपत के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, ऋतिक कुमार उर्फ रोशन मुंबई का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, ऋतिक कुमार ऊर्फ रौशन रेपिडो ड्राइवर है। तीनों ही संदिग्धों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 12939) से हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया था। CCTV में दिखाई दे रहे आरोपियों की तस्वीरें मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ भी साझा की थीं। इसी इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस अलर्ट मोड पर आई और तस्वीरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

पढ़ें :- बिहार के गया से 4 लापता स्कूली छात्राएं मुंबई में मिलीं, मोबाइल लोकेशन से खुला राज, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी पुणे-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन नंबर 12939 (Pune-Jaipur Superfast Train No. 12939) से कोटा पहुंचे थे। गिरफ्तारी के वक्त तीनों ही मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार थे। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस (Kota Police) ने रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में कार्रवाई की। राजस्थान पुलिस की AGTF ने इस गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई और मुंबई पुलिस (Kota Police) के साथ समन्वय कर आरोपियों को पकड़ने में मदद की।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को कोटा के SP ऑफिस लाए जाने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि SP भी कार्यालय पहुंचीं। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में उनकी भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है। तीनों पर फायरिंग की घटना में शामिल होने का आरोप है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले में उनकी भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हमले में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Bollywood actor Tiger Shroff) रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में उनकी कार पर हुई फायरिंग की घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 15 टीमें गठित की थीं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक को चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi gang)  ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना पश्चिमी मुंबई के जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में पुष्पा पार्क के पास हुई।

 

पढ़ें :- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, छह साल बाद जांच ने लिया नया मोड़
Advertisement