Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. टाइगर श्रॉफ की बहन का अपने पहले रिलेशनशिप को लेकर छलका दर्द

टाइगर श्रॉफ की बहन का अपने पहले रिलेशनशिप को लेकर छलका दर्द

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपने निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे करती रही हैं।

पढ़ें :- Met Gala 2024: 163 वर्कस ने मिलकर 1965 घंटे में तैयार की मेट गाला के लिए आलिया भट्ट की साड़ी

उन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी के लेकर ढेर सारी बातें कीं। कृष्णा श्रॉफ से पूछा गया कि क्या उनका कभी दिल टूटा है ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने अपने पहले रिलेशनशिप के बारे में बताया। कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि जब वह 20 साल की थीं तब उनका पहली बार ब्रेकअप हुआ था।

कृष्णा श्रॉफ ने अपने पहले रिलेशन और पहले प्यार को याद करते हुए कहा, ‘हम लोग 3 साल तक साथ थे। यह बहुत सीरियस रिलेशनशिप था। हम लोग साथ रहने लगे, साथ दुनियाभर में घूमे और साथ में काम किया करते थे। हमारे रिलेशनशिप के ब्रेकअप में बिल्कुल लड़ाई-झगड़े वाली बात नहीं थी। हम दोनों आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हो गए थे और दोनों ने आगे बढ़ने का फैसला किया’।

Advertisement