नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सांसद महुआ मोइत्रा (MP Mahua Moitra) ने भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, हमारे कपड़े गंदे नहीं हैं। आपकी सोच गंदी है। इससे पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (MP Mahua Moitra) ने अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर यूपी सरकार पर सवाल उठाया था।
पढ़ें :- छोटे उद्योग और किसान को बचाने के बजाए सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर उनका जीना और मुश्किल कर दिया: गौरव गोगोई
महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra)ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा नेताओं और भक्तों के लिए शुक्रवार की सुबह एक संदेश। हम बंगाली महिलाएं हैं, हम अपनी मर्जी के हिसाब से कपड़े पहनते हैं। हम जो चाहते हैं वह खाते हैं। हम जिसे चाहते हैं उसकी पूजा करते हैं। हमारे कपड़े “गंदे” नहीं हैं। आपकी सोच “गंदी” है।
A Friday morning message for BJP leaders & bhakts.
We’re Bengali women, we wear what we want. We eat what we want. We worship who we want.
Our clothes aren’t “gandey”. Your soch is “gandi”. pic.twitter.com/wDeh3ICRMd— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) April 14, 2023
पढ़ें :- हमारी बात अब सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है कि यूपी में नहीं है कानून व्यवस्था : अखिलेश यादव
दरअसल, इस महीने की शुरुआत में एक वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय यह कहते सुने गए थे कि महिलाएं जिन्हें देवी कहा जाता है, वे आजकल ऐसे गंदे कपड़े पहन कर निकलती हैं कि उनमें देवी का रूप दिखाई नहीं देता। वो शूर्पणखा जैसी लगती हैं। उन्होंने इसी के साथ कहा था कि युवक भी नशे की हालत में रहते हैं, जिन्हें थप्पड़ लगाने का मन करता है। बता दें कि, इससे पहले महुआ मोइत्रा ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर यूपी सरकार पर सवाल उठाए थे।