Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. राशिफल 10 फरवरी 2022 : इन राशियों को नौकरी और धनलाभ का बन रहा है योग, जानें कैसे रहेगा आपका दिन

राशिफल 10 फरवरी 2022 : इन राशियों को नौकरी और धनलाभ का बन रहा है योग, जानें कैसे रहेगा आपका दिन

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 10 February 2022 : ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 10 फरवरी 2022 को गुरुवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 फरवरी को माघ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 11:08 बजे तक है। उसके बाद दशमी तिथि रहेगी।

पढ़ें :- Amazing Owl Facts : उल्लू को कहीं सौभाग्य माना जाता है तो कहीं अशुभ , ऐसे देता है सफलता का संकेत

10 फरवरी का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा-उपासना के लि समर्पित होता है। बहुत से लोग गुरुवार का व्रत करते हैं और कथा सुनते हैं। गुरुवार को भगवान विष्णु के साथ केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। लोगों में मान्यता है कि इस दिन व्रत से भगवान विष्णु माता लक्ष्मी समेत अपनी कृपा बरसाते हैं। सूर्य धनु राशि पर योग-वैधृति, करण- तैतिल और गर माघ मास है।

पं. गोरखनाथ मिश्र से जानिए 10 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 10 फरवरी 2022 का राशिफल-

मेष राशि-आज आपके लिए दिन खास हो सकता है। नौकरी के अवसर हैं। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। कई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। खर्चों की अधिकता एवं आय में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

वृष राशि- नौकरी के कार्यक्षेत्र में पूर्ण ध्यान दें। मन में उतार चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मानसिक शान्ति बनी रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता हैं।

पढ़ें :- Hanuman ji ने की थी इतिहास में सबसे पहली सर्जिकल स्ट्राइक, रामायण में हो चुका वर्णन

मिथुन राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम की उम्मीद है। वाहन प्राप्ति के संयोग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन अशान्त रहेगा।

कर्क राशि- कोरोबार में वृद्धि और विस्तार होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के किसी दूसरे सदस्य की जगह आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। देशाटन के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि-जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें।

कन्या राशि- नौकरी परिवर्तन के अवसर मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

तुला राशि- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ ​का अवसर मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत से मिलता है राजसुख , जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वृश्चिक राशि- कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।

धनु राशि- नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। क्रोध की अधिकता हो सकती है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। माता से धन प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में आय में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

 

पढ़ें :- 17 मई 2024 का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा,जानें अपना राशिफल
Advertisement