Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. आज U19 World Cup 2022 में अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत, अफ्रीका से होगा मुकाबला

आज U19 World Cup 2022 में अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत, अफ्रीका से होगा मुकाबला

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम U19 World Cup 2022 में आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की टीम से होगा। भारतीय टीम को इस मेगा इवेंट के ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें युगांडा, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड की टीम भी शामिल है। 16 टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

अंकतालिका में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ(Play Off) और क्वार्टर फाइनल(Quarter Final) के लिए क्वालीफाई करेंगी। अंडर 19 विश्व कप 2022 के लीग फेज में भारत का सामना साउथ अफ्रीका के बाद आयरलैंड से 19 जनवरी को और फिर युगांडा से 22 जनवरी को होगा। ग्रुप बी से भारतीय टीम का आगे का सफर तय करना आसान लग रहा है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम तीन में से दो मैच आसानी से जीत जाएगी। अगर साउथ अफ्रीका की टीम को भारत हरा देता है तो फिर भारत ग्रुप बी में तीन में से तीन मैच भी जीत सकता है।
किस समय शुरू होगा मैच?

वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के तीनों ग्रुप मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 PM बजे से शुरू होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला भी आप भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 PM बजे देख सकेंगे। टूर्नामेंट में भारत के अलावा अन्य मैच भी भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 PM बजे से शुरू होंगे।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

IND vs SA लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।

Advertisement