AI Impact Summit 2026 : आज (16 फरवरी 2026) से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत होने जा रही है। जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे करेंगे। जिसमें 300 से अधिक चयनित प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे। इस इवेंट में दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और एआई कंपनियों के सीईओ भी हिस्सा लेंगे। समिट के दौरान 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए जाएंगे। इसका मकसद AI ईकोसिस्टम पर चर्चा करना, उसके प्रभाव और फायदों को जानना है।
पढ़ें :- भूपेन बोरा का इस्तीफे पर कुछ ही घंटों में यू-टर्न, हाईकमान की दखल के बाद बदला फैसला
जानकारी के अनुसार, एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन शामिल होंगे। इसके अलावा, गूगल CEO सुंदर पिचाई, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन, एडोबी के CEO शांतनु नारायण, क्वालकॉम के CEO क्रिस्टियानो एमोन, एंथ्रॉपिक के CEO डारियो अमोडेई, गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हासाबिस, मिस्ट्रल AI के CEO आर्थर मेंश, मेटा के चीफ AI ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग, सर्वम AI के सह-संस्थापक प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन और वियानाई के संस्थापक एवं CEO विशाल सिक्का भी हिस्सा लेने वाले हैं।
समिट के शुभारंभ से पहले पीएम मोदी का खास संदेश
एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “AI पर चर्चा के लिए दुनिया को एक साथ लाना! आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूँ। समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय या सभी के लिए कल्याण, सभी के लिए खुशी, जो ह्यूमन-सेंट्रिक प्रोग्रेस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने के हमारे साझा कमिटमेंट को दिखाता है।”
Bringing the world together to discuss AI!
पढ़ें :- 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य, CBSE का दो बोर्ड परीक्षा पॉलिसी पर बड़ा बयान
Starting today, India hosts the AI Impact Summit at Bharat Mandapam in Delhi. I warmly welcome world leaders, captains of industry, innovators, policymakers, researchers and tech enthusiasts from across the world for this Summit. The…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2026
पीएम मोदी ने लिखा, “AI आज हेल्थकेयर, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, गवर्नेंस और एंटरप्राइज जैसे कई सेक्टर में बदलाव ला रहा है। AI इम्पैक्ट समिट AI के अलग-अलग पहलुओं, जैसे इनोवेशन, कोलेबोरेशन, ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल और भी बहुत कुछ पर दुनिया भर में बातचीत को बेहतर बनाएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि समिट के नतीजे एक ऐसे भविष्य को बनाने में मदद करेंगे जो प्रोग्रेसिव, इनोवेटिव और मौकों पर आधारित हो।” उन्होंने लिखा, “भारत के 1.4 बिलियन लोगों की वजह से, हमारा देश AI बदलाव में सबसे आगे है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एक वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम और कटिंग-एज रिसर्च तक, AI में हमारी तरक्की एम्बिशन और ज़िम्मेदारी दोनों को दिखाती है।”