Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 01 फरवरी 2025:  शनिवार का दिन है इन राशियों के लिए सबसे अच्छा, दूर होगी धन की दिक्कत, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज का राशिफल 01 फरवरी 2025:  शनिवार का दिन है इन राशियों के लिए सबसे अच्छा, दूर होगी धन की दिक्कत, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 01 फरवरी 2025: आज 1 फरवरी शनिवार को चंद्रमा शनि के साथ कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनिवार होने से दिन के स्वामी शनिदेव रहेंगे जो शश राजयोग बनाएंगे। जबकि  चतुर्थी तिथि का संयोग बनने से गणेश महाराज भी सहाय रहेंगे।

पढ़ें :- Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू,पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग को माथा टेकने आते श्रद्धालु

और इस पर भी सोने पर सुहागा बना रहा है।कई राशियों के लिए उन्नति और लाभ का संयोग बन रहा है।मीन राशि के लोगो को मिलेगी विजय। वृश्चिक आज सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। जाने कैसा रहेगा शनिवार का दिन आपका।

मेष – आज लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान को तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष – आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपनों के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है। आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलना चाहिए।

मिथुन – आज शुभता के प्रतीक बनेंगे। कामकाज में तरक्की प्राप्त करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है।

पढ़ें :- Kalashtami 2026 :  भैरव अष्टमी पर करे ये उपाय, नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगी मुक्ति ,  राहु-केतु के दोष होंगे दूर

कर्क – व्यापारियों के लिए समय ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की मंजूरी मिल सकती है।

सिंह – आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। किसी अटके हुए काम में सफलता मिल सकती है। लग्जरी चीजों की खरीदारी से बचें।

कन्या – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्च की अधिकता मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। आज अज्ञात भय सताएगा।

तुला – आज धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज यात्रा में लाभ होगा।

वृश्चिक – आज सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। आज उच्चाधिकारियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने का मौका मिल सकती है।

पढ़ें :- Char Dham Yatra 2026 :  चार धाम यात्रा मोक्ष प्राप्ति का सर्वोच्च मार्ग, आस्था का प्रतीक और अध्यात्म का अनोखा संगम

धनु – आज व्यावसायिक सफलता मिलेगी। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक प्रवृत्ति बनी रहेगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर – घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। परिवार संग यात्रा के योग हैं। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत पर नजर रखें।

कुम्भ – प्रेम-प्रेमिका की मुलाकात होगा। आज व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन – आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। भाई-बहन को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। हालांकि धन बचत पर आपको फोकस करना चाहिए।

Advertisement