लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक काफी खराब रहा। चुनाव के बाद पार्टी के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक भाजपा के नेता अपनी ही पार्टी पर निशाना साधने में जुटे हुए हैं। पूर्व मंत्री मोती सिंह के बाद अब भाजपा के एक विधायक ने कहा कि ऐसी स्थिति रही तो 2027 में सरकार नहीं बन पायेगी।
पढ़ें :- ये मोदी सरकार है...संसद में नक्सलवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं कई बड़ी बातें
दरअसल, जौनपुर की बदलापुर सीट से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे मीडियो में भाजपा विधायक कह रहे हैं कि, आज की स्थिति में हमारी (भारतीय जनता पार्टी) की स्थिति अच्छी नहीं है। स्थिति अच्छी हो सकती है, उसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को बड़े निर्णय लेने होंगे और उत्तर प्रदेश के चुनाव पर फोकस करना होगा।
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि, बीजेपी के कार्यकर्ता और नेताओं को चुनाव में मन से लगना होगा ताकि भारतीय जनता पार्टी में सरकार दोबारा बन सके। तभी हम 2027 में सरकार बना सकते है। आज के समय स्थित बहुत खराब है अगर ऐसा रहा तो सरकार बनाना मुश्किल होगा।
बता दें कि, 14 जुलाई को राजधानी लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होनी है। इससे पहले बीजेपी विधायक के इस बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। बता दें कि, इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मोती सिंह ने भी भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा था।