Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics 2020: कल होंगे भारत के दो मुकाबले, भारतीय तीरंदाज मुकाबले के लिए हैं तैयार

Tokyo Olympics 2020: कल होंगे भारत के दो मुकाबले, भारतीय तीरंदाज मुकाबले के लिए हैं तैयार

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक 2020 में तीरंदाजी के कौशल से भारत आपना ​विजयी अभियान शुरू करेगा। ‘गोल्ड’ पर निशाना लगा कर टोक्यो में तिरंगा फहराने के लिए भारतीय तीरंदाज तैयार हैं। कोरोना महामारी के बीच 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से महज 44 खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे, जबकि छह अधिकारी भी सेरेमनी में शामिल होंगे।

पढ़ें :- Petrol-Diesel Limit : टू व्हीलर वालों को 200 तो चौपहिया को 500 रुपये तक का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बेचने-खरीदने की लिमिट तय

टोक्यो ओलंपिक में भारत की शुरूआत तीरंदाजी से होगी। दीपिका कुमारी अपने मुकाबले के साथ अभियान की शुरूआत करेंगी। दीपिका महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में हिस्सा लेंगी। मुकाबला सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद तीरंदाजी का दूसरा मुकाबला पुरुषों की व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड का होगा, जो सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसमें अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप अपनी किस्मत आजमाएंगे।

टोक्यो ओलंपिक इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। भारत ने 228 सदस्यीय दल भेजा है, जिसमें 119 खिलाड़ी हैं। रियो ओलंपिक 2016 में भारत की झोली में सिर्फ 2 ही मेडल आए थे, लेकिन इस बार संख्या बढ़ने की उम्मीद है। भारत कल यानी कि 23 जुलाई को अपने चार खिलाड़ियों को मैदान पर उतारेगा।

Advertisement