Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टोक्यो ओलंपिक
  3. Tokyo Olympics: ​बेल्जियम ने रोका भारतीय हॉकी टीम का विजय रथ, कांस्य पदक जीतने का अभी भी है मौका

Tokyo Olympics: ​बेल्जियम ने रोका भारतीय हॉकी टीम का विजय रथ, कांस्य पदक जीतने का अभी भी है मौका

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics)  में भारत को मंगलवार बड़ा झटका लगा। सेमीफाइनल में भारतीय पुरूष हॉकी (Indian men’s hockey) टीम बेल्जियम (Belgium) से हार गई। भारत ने शुरूआत काफी अच्छे तरीके से की थी लेकिन बेल्जियम (Belgium) के आगे वह ज्यादा देर तक नहीं रूक सकी।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

लिहाजा, बेल्जियम (Belgium) ने भारतीय हॉकी टीम (Indian men’s hockey) का विजयी रथ का पाहिया रोककर फाइनल में पहुंच गई। हालांकि, अभी भारत के पास कांस्य पदक (bronze medal) जीतन का मौका है। बता दें कि, ​बेल्जियम (Belgium) की टीम हॉकी में दूसरे नंबर पर है।

लिहाजा, भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) बेल्जियम (Belgium) के आक्रामक खेल के आगे डिफेंस नहीं कर पाई और 2-5 से सीरीज हार गई। बता दें कि, भारतीय हॉकी टीम का अभी तक परफार्मेंस काफी अच्छा रहा लेकिन सेमीफाइनल में टीम ने कुछ कमाल नहीं किया, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल, भारत ने शुरूआत में 2-1 से बढ़त बनाई हुई थी लेकिन बाद में टीम की तरफ से कई ग​लतियां की गईं, जिसके कारण बेल्जियम ने बढ़त बना लिया और टीम जीत गई।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं
Advertisement